प्रभाग 7 से कांग्रेस उम्मीदवार रेश्मा वासिम अंसारी ने दाखिल किया नामांकन.
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 29, 2025
- 217 views
शक्ति प्रदर्शन के साथ चुनावी अभियान की शुरुआत
भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रभाग 7 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रेश्मा वासिम अंसारी ने आज अपने पैनल के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र स्वं परशुराम टावरे स्टेडियम स्थित चुनाव निर्णय अधिकारी के यहां दाखिल किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रशीद ताहिर मोमिन भी मौजूद रहे। मोमिन ने कहा कि नामांकन दाखिल करने से पहले सबसे पहले हजरत दीवान शाह के मजार पर चादर चढ़ाकर जीत का आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद ही कांग्रेस की ओर से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रभाग क्रमांक 7 के पैनल उम्मीदवारों में मोहम्मद फैसल खान, ताहा रियाज मोमिन और शहादत हुसैन ने भी अपने नामांकन पत्र जमा किए। रेश्मा अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी इस चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरी है और प्रभाग 7 में जीत के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी देखी गई, प्रभाग 7 में इस बार का चुनाव काफी प्रतिस्पर्धात्मक माना जा रहा है, और कांग्रेस अपने पैनल के साथ क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश में है।


रिपोर्टर