एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, 1.20 लाख का मादक पदार्थ जब्त

साईनगर इलाके से 6 ग्राम मेफेड्रॉन बरामद


भिवंडी। भिवंडी में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शांतिनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने एमडी (मेफेड्रॉन) ड्रग्स की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत का 6 ग्राम मेफेड्रॉन (एमडी) जब्त किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांतिनगर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस हवलदार निलेश ईश्वर महाले (43) की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(क) और 21(ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 8 जनवरी की मध्य रात्रि के दरमियान साईनगर इलाक निशा अपार्टमेंट के पास की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसन आमीर खान उर्फ हसन बंगाली (30) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नारपोली, भिवंडी के अजमेर नगर इलाके में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बताया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने मित्र शाहरूख उर्फ मंकी की मदद से 6 ग्राम मेफेड्रॉन को बेचने के इरादे से अपने पास रखे हुए था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एमडी ड्रग्स जब्त की और बाद में उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को तय समय सीमा के भीतर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश गायकर कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस ड्रग्स तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट