62वीं वाहिनी एसएसबी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 27, 2026
- 116 views
ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट
गया(बिहार)-- भिनगा-77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,भिनगा के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण, नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कमांडेंट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा बल के महानिदेशक द्वारा दिए गए निर्देशों एवं शुभकामना संदेश को पढ़कर उपस्थित समस्त अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को अवगत कराया गया।समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी जवानों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया।इसके उपरांत वाहिनी मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं एवं बड़े खाने (भोज) का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के कार्मिकों, संदीक्षा सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाहिनी की समस्त सीमा चौकियों पर भी ध्वजारोहण किया गया तथा देश की आज़ादी में योगदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इसके अतिरिक्त, भारत–नेपाल सीमा पर तैनात नेपाल एपीएफ (APF) के जवानों को एसएसबी की सीमा चौकियों द्वारा मिठाइयाँ भेंट कर गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं, जिससे सीमा पर आपसी सौहार्द, सहयोग और मित्रता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।


रिपोर्टर