नेशनल हाईवे पर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश 3 शातिर व आपराधिक प्रवृत्ति के लुटेरे गिरफ्तार


 कुरावर । दिनांक 24/01/2026 को फरियादी गोपाल दास यादव पिता बापूलाल यादव निवासी ग्राम खानपुरा थाना ब्यावरा थाना कुरावर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी चार पहिया वाहन से भोपाल से ब्यावरा जा रहे थे। तीज बड़ली के पहले तीन अज्ञात व्यक्तियों ने हाथ का इशारा कर वाहन रुकवाया तथा वाहन रोकने पर उनकी आंखों में मिर्ची डालकर उसे उसी के वाहन में बंधक बना लिया।आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन एवं पर्स लूट लिया गया। इसके पश्चात मोबाइल का पासवर्ड पूछकर फरियादी को बंधक बनाए रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुकानों के माध्यम से उसके बैंक खाते से कुल ₹1,26,400/- की राशि आहरित की गई।पीड़ित किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल हुआ एवं थाना कुरावर में रिपोर्ट दर्ज कराई।जिस पर थाना कुरावर में अपराध क्रमांक 18/26, धारा 140(3), 109(6) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक, राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में जिले में लूट, डकैती एवं संगठित अपराधों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कुरावर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।थाना कुरावर पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान राज्य के 03 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पीड़ित के कथनों, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी डाटा एवं मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। सतत प्रयासों के फलस्वरूप तीनों आरोपियों संजय उर्फ संजू मीणा पिता घासीलाल उम्र 36 वर्ष निवासी अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान),रंजीत मीणा पिता गुडकीलाल मीणा निवासी ग्राम काजलिया थाना अकलेरा  जिला झालावाड़ ,जीतमल मीणा पिता बाबूलाल मीणा निवासी अकलेरा जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।आरोपीयों से 1,26,400/- (एक लाख छब्बीस हजार चार सौ रुपये) नगद  एक मोबाइल फोन ,एक पर्स व पीड़ित के महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए गए हैं।आरोपी नेशनल हाईवे पर सुनसान स्थानों एवं रात्रि समय चार पहिया वाहनों को निशाना बनाते थे।हाथ का इशारा कर स्वयं को मददगार अथवा प्रोफेशनल व्यक्ति बताकर वाहन रुकवाते थे।वाहन रुकते ही पीड़ित की आंखों में मिर्ची डालकर उसे असहाय बना देते थे।पीड़ित को उसी के वाहन में बंधक बनाकर मारपीट एवं भयभीत करते थे।

मोबाइल फोन एवं पर्स लूटकर मोबाइल का पासवर्ड जबरन प्राप्त किया जाता था।पासवर्ड मिलने के बाद अलग-अलग दुकानों से खाते से नगदी आहरण किया जाता था।पहचान छिपाने हेतु चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग कर महंगे होटलों में ठहरते थे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई, उप निरीक्षक अरविंद सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक 199 प्रदीप बैरागी, 119 राहुल कारपेंटर, 339 नरेश जाटव, 670 मिथुन जाट, 724 प्रमोद, 458 दीपक यादव (थाना नरसिंहगढ़), 643 केशव राजपूत (थाना नरसिंहगढ़), प्रधान आरक्षक वीरेंद्र रावत (थाना सिटी ब्यावरा), आरक्षक 215 मुकेश मीणा, 1031 संदीप, 159 नवल, 574 अंकित, महिला आरक्षक 879 मनीषा पाठक, सैनिक 11 राजेंद्र

तकनीकी टीम

उप निरीक्षक जितेंद्र अजनारे, सहायक उप निरीक्षक शादाब खान, आरक्षक पवन मीणा का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट