भिवंडी मे 14 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 28 अप्रैल को होगा मतदान

भिवंडी। भिवंडी तालुका की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनावों की घोषणा कर दी गई है। सरपंचों और सदस्यों के निधन, इस्तीफे या अन्य कारणों से खाली हुई 14 ग्राम पंचायतों की सीटों पर अब चुनावी हलचल शुरू हो गई है। भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सीटों के लिए मतदान 28 अप्रैल 2026 को होगा, जबकि मतों की गणना 29 अप्रैल को की जाएगी।प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनावी प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी। 30 मार्च को तहसीलदार द्वारा आधिकारिक चुनाव नोटिस जारी किया जाएगा।07 अप्रैल से 13 अप्रैल तक  उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 15 अप्रैल को नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की जाएगी। 17 अप्रैल को  नाम वापस लेने की अंतिम तिथि और उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन। 28 अप्रैल को मतदान का दिन। 29 अप्रैल को  मतगणना और परिणामों की घोषणा कि जाएगी। भिवंडी तालुका की जिन 14 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं  कवाड खुर्द, पिळंझे खुर्द, मोरणी, गणेशपुरी, सुपेगाव, कारीवली, खरीवली, पालखणे, घोटगाव, कुसापुर, सापे, मोहंडुल, केल्हे और अंबाडी सहित कुल 23 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए यह चुनाव लड़ा जाएगा। विशेष Sach यह है कि इसमें 2 सीधे सरपंच  पदों के लिए भी मतदान होना है। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट