जन शिकायत निवारण के लिए सहयोग शिविर आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 03, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे।
डेहरी रोहतास।सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार-सह-प्रभारी सचिव, रोहतास जिला संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टी ने 02 जून को सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने काराकाट प्रखंड के काराकाट पंचायत, नासरीगंज के धनाव पंचायत और नोखा के मौडीहा पंचायत में जाकर शिविरों की कार्यप्रणाली देखी। शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, PHED, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, फार्मर आईडी निर्माण, श्रम, राजस्व आदि विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया ।योजना-संबंधी जानकारी और आमजनों को मिल रही सुविधाओं का अवलोकन किया।
जन संवाद उपस्थित लोगों से शिविर की सेवाओं और शिकायत निवारण प्रक्रिया पर सीधा फीडबैक लिया ।
जिले में अब तक कुल 4044 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3304 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है।
शिविर का उद्देश्य विभागीय समन्वय से जन शिकायतों का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना है।


रिपोर्टर