पिकअप की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


संवाददाता पारसनाथ दूबे ।    


डेहरी रोहतास।जिले के अमझोर थानाक्षेत्र अंतर्गत तुम्बा-चितौली गाँव के समीप डेहरी-रोहतास स्टेट हाइवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे नाबालिग बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 



मृतक की पहचान चितौली निवासी अंशु कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


*ग्रामीणों का आक्रोश*  

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चितौली के पास स्टेट हाइवे को घंटों जाम कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप रहा। 


*पुलिस की कार्रवाई*  

सूचना मिलते ही अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट