डिंपल यादव एक बार फिर कन्नौज से हो सकती हैं सपा प्रत्याशी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु होने के बाद डिंपल की सीट से चुनाव लड़ने की बात कहने वाले सपा प्रमुख ने अब रण नीति बदल दी है। सपा प्रमुख एक बार फिर से अपनी पत्नी डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारने के मूड मे हैं। 2012 से कन्नौज की सांसद डिंपल यादव एक बार फिर से कन्नौज से सपा प्रत्याशी हो सकती हैं। सपा पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दूसरी सीट की तलाश मे जुट गयी है।

गौरतलब है कि सपा ने पूर्व सीएम का बतौर एमएलसी कार्यकाल समाप्त होने के बाद कहा था कि वे अब लोकसभा चुनाव तक किसी भी सदन के सदस्य नही रहेंगे और लोकसभा चुनाव में कन्नौज से चुनाव मैदान मे उतरेंगे।

पार्टी ने कहा था कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से प्रत्याशी होंगे वही पार्टी के कई बड़े चेहरे भी अपनी परंपरागत सीट से चुनाव मे अपनी किस्मत अजमायेंगे। बसपा के साथ गठबंधन होने के बाद पार्टी की रणनीति में बदलाव किया गया है।

कन्नौज सांसद डिंपल यादव को चुनाव मैदान मे ना उतारने की बात कहने वाले पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक बार फिर से उन्हे चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। हालाकि सपा प्रमुख से कई कार्यक्रमों के दौरान भी डिंपल यादव को चुनाव लड़वाये जाने की मांग की गयी थी।

कन्नोज की सीट पर डिंपल के आने के बाद अखिलेश यादव को बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में कई सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने कहा था कि अगला चुनाव डिंपल नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा था कि मैं तो कन्नौज से चुनाव लड़ना चाहता हूं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट