अज्ञात चोरों ने की दो भैंस चोरी, पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 15, 2026
- 5 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में पशु चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2026 की रात करीब 1 बजे ग्राम नसेज में अज्ञात चोरों ने अलग अलग दो किसानों की दो भैंसें चोरी कर लीं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है।
पीड़ित गौतम सदा ने कुदरा थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि रात के समय अज्ञात चोर उनकी दो भैंसें चुरा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो भैंस गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली।
घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर चुकी है और संभावित सुराग जुटाने में लगी हुई है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी में शामिल आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
इस संबंध में कुदरा थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर चोरी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और क्षेत्र के पशुपालकों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।


रिपोर्टर