
मंत्री संदीप सिंह ने सपा बसपा गठबंधन पर कह दी यह बड़ी बात, सपा बसपा कार्यकर्ताओं में फैला आक्रोश
- Hindi Samaachar
- Jan 25, 2019
- 292 views
कन्नौज. जिले के कलेक्ट्रेट में पेंशन शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने महागठबंधन और सपा बसपा गठबंधन व प्रियंका वाड्रा पर जमकर हमला किया। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर किये गए सवाल पर कहा कि जो एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसन्द नहीं करते थे, मात्र सत्ता को हासिल करने के लिए, अपने आप को लाभ पहुंचने के लिए राजनीति करते थे, आज वे सब एकजूट होकर के साथ खड़े हो गये हैं।
महागठबंधन के सवाल पर कहाकि हमारे जितने भी विरोधी हैं सभी लोग आज एकजुट हो गये हैं। उनको ये विकास की गति हमारा देश सर्वश्रेष्ठ देश बन सके। ये सोच उनको पच नहीं रही है। इसलिए माननीय मोदी जी के इस पोसिटिव नेतृत्व है और दूर सोच रखने बाले हमारे प्रधानमंत्री जी है उनके सामने सभी लोग एक जुट होकर खड़े हुए है।
प्रियंका बाड्रा के राजनीति में आने पर किये गए सवाल पर उन्होंने मैं नही समझता हूं कि इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। सभी विरोधी एक समान हैं, जैसे कि ये गठबंधन है और ये कांग्रेस है। मैं उनको भी इसी में गिनता हूं। मैं समझता हूं कि मोदी जी के सामने चाहे कोई भी आ जाये सबको परास्त और हरा कर मोदी जी भाजपा की सरकार एक बार पुनः देश में बनेगी। देश पुनः एक बार विकाश के पथ पर आगे बढ़ेगा।
रिपोर्टर