बरसठी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बरसठी (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चकमलाई में दबिश देकर अभियुक्त धीरु गोड़ उर्फ बूढ़े को गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह ने हमराह हेड कांस्टेबल यादवेन्द्र यादव के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम चकमलाई में दबिश देकर धीरु गोड़ उर्फ बूढ़े पुत्र रविन्द्र गोड़ उर्फ पप्पू निवासी दीनापुर, थाना बरसठी, जौनपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 320/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 62 और 331(4) में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय जौनपुर भेज दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट