
998 किसानों का 3.69 करोड़ का कर्ज माफ
- Hindi Samaachar
- Jan 31, 2019
- 276 views
कन्नौज : ऋण मोचन से छूटे हुए किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले के और 998 लघु व सीमांत किसानों का फसली ऋण माफ हुआ है। 3.69 करोड़ रुपये कर्ज माफी की रकम सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगी। इन सभी किसानों के लिए धनराशि शासन से मांगी गई है। जो फरवरी में संबंधित बैंकों के खातों में पहुंची। ऋण मोचन योजना से छूटे 16,990 किसानों ने 2018 में कर्ज राहत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें सत्यापन के दौरान पहले चरण में 998 लाभार्थी पात्र पाए गए। जिन्हें योजना का लाभ मिलेगा। और 443 किसान कतार में ऋण मोचन योजना से छूटे 443 और किसानों का कर्ज माफ होगा। इनकी जांच पूरी हो गई है। एक से तीन फरवरी के बीच शासन से कर्ज माफी की धनराशि मांगी जाएगी। यह भी किसी कारण योजना में शामिल नहीं हो सके थे जब पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो जांच में पात्र पाए गए। फिलहाल पोर्टल पर शिकायत अब बंद हो गई है। यह पिछले साल दर्ज कराई गई पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। अब हेल्प डेस्क पर शिकायत पोर्टल बंद होने के बाद सरकार के निर्देश पर जिला कृषि कार्यालय में हेल्पडेस्क बनाई गई है। मकसद कहीं दौड़भाग न कर किसान एक जगह शिकायत दर्ज करा सके। हेल्प डेस्क खुलते ही सात से 21 जनवरी तक 2,500 किसानों ने और शिकायतें दर्ज कराई हैं। जो पोर्टल पर न लेकर एक निर्धारित प्रारूप पर ली गई हैं। अब इन सभी शिकायतों की फी¨डग चल रही है। कर्ज माफी पर एक नजर
चरण किसान धनराशि
प्रथम 1,680 109 करोड़
द्वितीय 18,241 116.27 करोड़
तृतीय 16,134 106 करोड़
चतुर्थ 66 46 लाख
पंचम 362 2.51 करोड़ पोर्टल पर दर्ज 998 शिकायतों का समाधान हुआ है। इन किसानों की 3.69 करोड़ रुपये माफ हुआ है। अब सीधे खाते में धनराशि आएगी। योजना से पात्र नहीं छूटेंगे।
राम मिलन परिहार, जिला कृषि अधिकारी/नोडल अधिकारी
रिपोर्टर