चार दिवसीय महापर्व छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ समापन, सोन घाट और कैनाल घाट पर उमड़ी लाखों छठव्रतियों की भीड़


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी (रोहतास):।चार दिनों से चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ, भगवान भास्कर को सुबह का अर्घ्य देने के बाद आज समाप्त हो गया।


देहरी-डालमियानगर में इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। देहरी का सोन नदी घाट हो या डालमियानगर का कैनाल नहर घाट, सभी घाटों पर लाखों की संख्या में महिला-पुरुष छठव्रती मौजूद थे। चारों तरफ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।


इस अवसर पर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद था। डालमियानगर थाना प्रभारी अपनी पुलिस बल के साथ आवासीय कॉलोनी सहित सभी घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई थीं। वहीं बहुत से सामाजिक कार्यकर्ता भी इस छठ पर्व के अवसर पर लोगों को सहयोग करने में लगे हुए थे।


*20 वर्षों से तालाब बनाकर हो रही है पूजा:*

डालमियानगर में एक ऐसा भी परिवार है, रोहतास उद्योग परिवार, जो करीब 20 वर्षों से अपने घर के सामने तालाब बनाकर छठ पूजा कर रहा है। इस पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है और बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब से विदेशों में गए हुए लोग भी वहां छठ पर्व के अवसर पर परचम लहरा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट