छठव्रतियों की सेवा कर नैयर अहमद ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

स्टील की बाल्टी, फल एवं पूजन सामग्री का किया वितरण, बोले- आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द ही हमारी असली पहचान

ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गया नगर निगम के वार्ड नंबर 21 के पार्षद नैयर अहमद ने छठव्रतियों के बीच स्टील की बाल्टी, फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ छठव्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर पार्षद नैयर अहमद ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। गया की पहचान सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए रही है। यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों के बीच फल एवं पूजन सामग्री का वितरण कर उनकी सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे सामाजिक कार्यों से आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता और सेवा का भाव सभी को एक सूत्र में बांधता है। गया की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट