शिकारियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

कन्नौज लाख बहोसी पक्षी बिहार में विदेशी पक्षियों का शिकार करने वालों को  पुलिस और वन विभाग की टीम पकड़ नहीं पाई है। वन विभाग ने पक्षी बिहार की झीलों के आसपास रात को गश्त जरूर बढ़ा दी है।

13 फरवरी की रात शिकारियों ने लाख बहोसी पक्षी बिहार में प्रवासी विदेशी पक्षियों का शिकार किया था। शिकारियों ने उत्तरी पिनटेल समेत कई पक्षियों को मार डाला था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बहोसी और लाख झील की चौकसी बढ़ाई है। पक्षियों का शिकार करने वालों की वन और पुलिस विभाग जानकारी नहीं कर पाया। पहले भी कई बार शिकारी विदेशी मेहमान पक्षियों को मार चुके हैं। यह मुकदमे इंदरगढ़ थाने में दर्ज हैं। करीब छह शिकारी अभी भी वांछित चल रहे हैं। वन रेंजर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गश्त बढ़ाने के साथ ही शिकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट