
१३.९१ प्रतिशत किन्नारों ने किया भिवंडी लोकसभा में मताधिकार का प्रयोग
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 01, 2019
- 636 views
भिवंडी ।। भिवंडी लोक सभा २३ में पुलिस के सक्रियता के कारण शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। वही पर इस लोक सभा क्षेत्र में ५३.०७ प्रतिशत मतदान पड़ा। भिवंडी लोक सभा क्षेत्र में ८,५२,९७१ महिला , १०,३६,७०२ तथा ११५ किन्नर कुल १८,८९,७८८ मतदाता है। जिसमें ५५.७५ प्रतिशत महिला ,५४.९८ प्रतिशत पुरुष तथा १३.९१ प्रतिशत किन्नरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गौरतलब हो कि भिवंडी लोक सभा २३ में छः विधानसभा का समावेश है। इस लोक सभा क्षेत्र के भिवंडी (ग्रामीण) विधानसभा ०७ किन्नर,शाहपुर विधानसभा ०० किन्नर, भिवंडी पश्चिम विधानसभा ७० किन्नर, भिवंडी पुर्व विधानसभा २४ किन्नर, कल्याण पश्चिम विधानसभा ०६ किन्नर, तथा मुरबाड़ विधानसभा ०८ किन्नर , कुल ११५ किन्नर मतदाता हैं। जिसमें भिवंडी पश्चिम विधानसभा से १२ किन्नर तथा भिवंडी पुर्व विधानसभा से ०४ किन्नर कुल १६ किन्नरों ने मतदान किया है। वही पर भिवंडी ग्रामीण विधानसभा ६५.६३ प्रतिशत, शाहपुर विधानसभा ५९.८५ प्रतिशत,भिवंडी पश्चिम विधानसभा ५०.८१ प्रतिशत, भिवंडी पुर्व विधानसभा ४६.९३ प्रतिशत, कल्याण पश्चिम विधानसभा ४३.०७ प्रतिशत ,मुरबाड़ विधानसभा में ५६.६४ प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें ५०.७५ प्रतिशत महिला ,५४.९८ प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा १३.९१ प्रतिशत किन्नर मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया ।
रिपोर्टर