पालघर में महाराष्ट्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम में नवाजें गये पुलिस उपनिरीक्षक नामदेव.।

पालघर.। महाराष्ट्र प्रदेश के 59वें स्थापना दिवस एवं श्रमिक दिन को लेकर जनपद मुख्यालय के पास पुलिस परेड ग्राउंड कोलगाँव में पूरे उत्साह एवं उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया गया। शासनिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों समेत जिले के पालक तथा आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा ने जनपद वासियों को महाराष्ट्र दिन एवं श्रमिक दिवस बधाई भी दी।

          कार्यक्रम का शुभारंभ पालक मंत्री विष्णु सावरा के शुभहस्तों से ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय झंडा तिरंगे के सलामी से शुरू हुई।

     ●पालक मंत्री सावरा ने दी हार्दिक शुभेच्छा.।●

      आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सावरा ने महाराष्ट्र दिवस पर राज्य के निर्माण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले स्वंतत्रता सेनानियों की बलिदान की गाथा दर्शाती हुतात्मा चौक को याद करते हुये नमन एवं पुर्णात्मा का बंदन करते हुए सभी जनपद को शुभेच्छा भी दी। सावरा ने उदबोधन में कहा कि महाराष्ट्र संत,विचारवंत, शूरवीरों की धरा है। देश के विकास में यहां के लोगों की बड़ी भूमिका रही है। यही नही प्रदेश के विकास में कामगारों का भी बड़ा योगदान रहा है। कामगारों की ईमानदारी से मेहनतकश योगदान के लिए पहली मई को विश्व कामगार दिवस के मौके पर उन्हें भी सलाम करते है। देश के प्रगतिशील बनाने म़ें कामगारों की भूमिका को नकारा नही जा सकता है।

                 ●मौजूद रहे तमाम विभागीय दल.।●

        महाराष्ट्र एवं कामगार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सोल्लास पूर्ण समारोह में पालघर पुलिस के महिला एवं पुलिस कर्मचारी, फाँरेस़िक साईन्स दस्ता, पालघर पहिली महिला दामिनी दस्ता, नगरपालिका के अग्निशमन दल,स्वास्थ्य विभाग की108 रोगी वाहन, बाँम्ब शोधक दस्ता,दंगल नियंत्रण दल, तत्काल प्रतिसाद लल आदि के कर्मचारियों ने भाग लिया।

     ★पुलिस महासंचालक पदक से नवाजे गये पीएसआई नामदेव★

           पालघर पुलिस दल के मणिकपुर पुलिस स्टेशन में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप नामदेव को पुलिस विभाग में लागातार 15वर्षों से उत्कृष्ट सेवा हेतु पुलिस महासंचालक की ओर से संम्मान स्मृति चिन्ह, शाँल,श्रीफल जिलाधिकारी डाँ. प्रशांत नरनावरे की ओर से भेंटदेकर गौरवान्वित किया गया। इस मौके पर भगिनी समाज विद्यामंदिर की छात्राओं की ओर से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

         ◆समारोह में पहुंचे गणमान्यजन एवं शासकीय अधिकारी◆

              महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सेनानी, जिलापरिषद के अध्यक्ष विजय खरपड़े,नगराध्यक्ष डाँ. उज्जवला काले, जिलाधिकारी डाँ. प्रशांत नरनावरे, सीइओ मिलिंद वोरिकर,सहा.जिलाधिकारी वसुमना पंत, पुलिस अधिक्षक पालघर गौरव सिंह, समेत तमाम शासकीय अधिकारी एवं मीडियाकर्मी गणमान्यजन मौजूद रहे।

     समारोह का सफलतापूर्वक संचालन शैलेश राऊत ने की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट