
सगे भाइयों द्वारा प्रताड़ित दिव्यांग ने नाबालिग बच्चों सहित थाने में जमाया डेरा
- संदीप मिश्र, ब्यूरो चीफ जौनपुर
- Jun 05, 2019
- 1055 views
पुलिस भी नही सुन रही फरियाद, न्याय देने के बजाय थाने से भगाने में जुटा एस ओ
लौंदा, जौनपुर। जनपद के बार्डर पर स्थित सरपतहाँ थाना क्षेत्र के लौंदा गाँव में दिव्यांग विनोद सिंह को उसके सगे भाइयों व पिता द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। विनोद सिंह द्वारा सरपतहाँ थाना एस ओ को दो दिन में दो एप्लीकेशन दिया गया किन्तु थाने को 7 किमी दूर स्थित घटनास्थल को देखने का मौका नहीं मिला। बल्कि तीसरे दिन सपरिवार पुनः तहरीर के लिए आए विनोद सिंह व उनके परिवार को मदद के बजाय , एस ओ सरपतहाँ द्वारा डाँटकर भगा दिया गया।
नाबालिग बच्चों के साथ दिव्यांग व्यक्ति दर दर की ठोकरें खा रहा है और जनता को न्याय देने के लिए संकल्पित थानाध्यक्ष महोदय उन्हें न्याय देने के बजाय भगा रहे हैं। दिव्यांग विनोद सिंह व उनके तीनों बच्चों को उनके ही सगे भाइयों एवं पिता द्वारा मारा पीटा गया। थाने पर दो बार लिखित सूचना देने के बावजूद किसी भी पुलिसकर्मी को मौके पर जाने का भी समय नही मिल सका है।
पुलिस अधीक्षक महोदय तक भी दिव्यांग विनोद ने अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है अब देखना यह है कि थानाध्यक्ष महोदय नाबालिग बच्चों को देखकर उनकी फरियाद सुनते हैं या कप्तान साहब !!
इस घटना से जहाँ पुलिस के मनमानी और तानाशाही रवैये का पता चलता है वहीं न्याय के प्रति उदासीनता होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं जिससे पारिवारिक हिंसा में बढोत्तरी हो रही है।
रिपोर्टर