कानून वेवस्था को नजर अंदाज करने का परिणाम से मुंबई मे हुँआ हादसा

मुंबई ।। दक्षिण मुंबई के डोंगरी क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली केसरबाई इमारत सुबह लगभग 11.30 बजे ढह गई। चार मंजिल इमारत के ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए 

अधिकारियों से प्राप्त  जानकारी के अनुसार ,, उन्होंने कहा कि इमारत के मलवे में 12 अन्य परिवार भी फंसे हुए हैं। केसरबाई इमारत सुबह लगभग 11.30 बजे ढह गई। मुंबई इमारत सुधार और पुनर्निर्माण बोर्ड (एमबीआरआरबी) के चेयरमैन विनोद घोसालकर ने कहा कि लगभग 80 साल पुरानी मानी जा रही जर्जर इमारत की मरम्मत का काम बी.एस.बी. डेवलपर्स को दिया गया था, जिसने अभी तक काम शुरू नहीं किया था. उन्होंने कहा, यह गंभीर मामला है और हम इसकी जांच करेंगे कि मरम्मत कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ था और इसमें किस कारण से देरी हो रही थी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। और  जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही है.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट