पागल या क्रेक

 वास्तव में हम लोग अमूमन देखते है कि कोई व्यक्ति विक्षिप्त होकर घूमता हुआ दिखाई देता है। तो मन में बहुत ही ग्लानि उत्पन्न  होती है कि परमात्मा ने अमुक व्यक्ति के साथ अन्याय किया है। लेकिन देखा जाय या चिंतन किया जाय तो महसूस होता है कि यह उस व्यक्ति के पूर्व जन्मो का प्रारब्ध है।जो उस कर्मो को भुगत रहा है।  वैसे तो साधारणतया पागल या क्रेक -कोई  भी व्यक्ति या प्राणी किसी विषय को लेकर अक्रियाशील हो जाता है और बार -बार उसी परिधि में घूमने लगता है। उसे पागल या क्रेक कहते है। इस स्थिति में आप देखते होगें कि अमुक व्यक्ति के मुख से जो भी बात या बर्ताव होता है। वह हमेशा एक जैसा  होता रहता है। परन्तु आध्यात्मिक या वैज्ञानिकी दृश्टिकोण से देखते है तो समस्त व्यक्ति ,प्राणी पागल या क्रेक होता है। जैसा की गीतों के माध्यम से भी गाया गया है  कि "पूरी दुनिया पागल खाना है ,कोई थोड़ा -कोई ज्यादा है"। वैसे पागल का अर्थ निम्नलिखित है. पा- का अर्थ -पानेवाला ,का अर्थ -गतिशील,- का अर्थ लगन अर्थात किसी भी वस्तु को प्राप्त करने के लिए जब व्यक्ति या प्राणी निरंतर लगन के साथ गतिशील रहता है। उसे पागल कहते है।इस तरह से हम सभी लोग चिंतन करें तो  पूरी सृष्टि में पागल के चार प्रकार है। प्रथम- वह पागल जो हमें साधारणतया विक्षिप्त रूप में दिखाई देता है और उसका मस्तिष्क अक्रियाशील होता है। जिसको परिभाषित किया जा चूका है।उसे प्रथम प्रकार का पागल कहते हैं।  द्वितीय-वह व्यक्ति या प्राणी जो केवल अपने या अपने परिवार के लिये जीवन जीता है तथा संसाधनों की पूर्ति करता है।उसे द्वितीय प्रकार का पागल कहतें हैं| जो सामान्य श्रेणी में होता है। तृतीय-वह व्यक्ति या प्राणी जिनके अंदर स्व का बोध होता है। वह श्रेष्ठ की श्रेणी में होता है और वह अपने से संबंधित समूहों के लिए जीवन जीता है। जैसे सामाजिक दल ,राजनैतिक दल विभिन्न धर्मावलम्बी और देवता आदि। चतुर्थ- वह व्यक्ति ,या प्राणी जिनके अंदर स्व बोध होता है। वह उत्कृस्ट श्रेणी में होता है जों अपना जीवन समस्त प्राणियों तथा व्यक्तियों के लिए न्योछावर कर देता है। उसे चतुर्थ प्रकार का पागल कहते हैं -जैसे वैज्ञानिक और ऋषि आदि।अब हमलोग क्रेक के बारे चिंतन करते हैं।तो  Crack- में C-Capacity, अर्थ क्षमताR-Regularअर्थ नियमित ,लगातार A-Ability अर्थ योग्यता ,ज्ञान ,C-Capitalअर्थ पूजी ,धन , K- Keenness अर्थ उत्सुकता अर्थात जब व्यक्ति किसी भी वस्तु या ज्ञान की खोज में अपनी पूर्ण क्षमता ,धन,शिक्षा तथा उत्सुकता से नियमित लगा रहता है और लोकहित करता रहता है। उसे Crack कहते हैं

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट