लव मैरेज करने वाली युवती दूसरे प्रेमी संग फरार

जौनपुर ।। दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती दूसरे प्रेमी संग फरार हो गई। पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दियावां गांव निवासी एक युवक ने 2017 में नीभापुर की एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया। दोनों शादी के बाद मुंबई जाकर रहने लगे। दस दिन पहले दोनों घर आ गए। पति ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी से मिलने दो दिन पहले उसका एक परिचित युवक घर आया था। वह उसी के साथ चुपके से भाग गई। काफी खोजबीन करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस घटनाक्रम से दो साल पहले हुआ प्रेम विवाह टूटने के कगार पर पहुंच गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट