दशहरा के अवसर पर विहिप बजरंग दल का शस्त्र पूजा संपन्न

पालघर ।। लंकाधिपति लंकेश रावण के मन के विकारों को जलाकर असत्य पर सत्य की विजय की पुनःनिर्माण की उदघोष करते प्रभु श्री मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अयोध्या शुभागमन के अतिशय खुशी की मौके पर मनायी जा रही विजयदशमी व दशहरा के पर्व के सुअवसर पर बोईसर प्रखंड विहिप बजरंग दल के द्वारा विगत वर्षों की भांति इसवर्ष भी ओस्तवाल एम्पायर मुख्य गेट के पास पिंकसिटी के सामने शस्त्र पूजा का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित हुआ। सर्वप्रथम प्रमुख अतिथियों में सुनील धनसुख मिस्त्री,अरविंद सिंह क्षत्रिय समेत अन्य गणमान्यजनों ने द्वीपसमूह प्रज्जवलित की। तत्पश्चात भारी तादाद उपस्थित गणमान्यों, जनसामान्यों ने शस्त्र पूजा अर्चना की।

●प्रमुख अतिथि आरएसएस सुनील धनसुख ने दिया संबोधन●

मुख्य अतिथि के रुप में पधारे समरसता प्रमुख पालघर जिला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुनील धनसुख मिस्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि सज्जन शक्ति सर्वत्र होनी चाहिए।धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना पड़े तो पीछे नही हटना चाहिए।पुरूषोत्तम राम ने वनवास के समय भी छोटेबड़े सभी क़ो संगठित करने का कार्य किया। रावण के दंभ को मारकर समाज के लोगों को बताया कि अति सर्वथा वर्जित है। श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्कर्म पर चलने की जरुरत है।

◆  शस्तिपूजा समारोह में अतिथियों में प्रमुख रहे निम्न महानुभाव◆

इस शस्त्र पूजन कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विद्यालय से संबंधित नम्रता दीदी,विहिप के प्रखंड अध्यक्ष एस.पी.सिंह,बजरंग दल पालघर के मुकेश दुबे ने भी बिचार प्रकट की। प्रमुख अतिथियों में समाजसेवी उत्तर क्षेत्रीय संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह क्षत्रिय,सत्यप्रकाश सिंह नमो नमो मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष इत्यादि अनेक लोग उपस्थित रहे।

बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते आभार जताया तो इस कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट