पानी की समस्या को लेकर महिलाओ का मनपा पर मोर्चा

कल्याण । कल्याण डोंबिवली मनपा के भोईवाड़ा -कोलीवाडा मे पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज दर्जनों महिलाएं मोर्चा लेकर मनपा में उपमहापौर कार्यालय में गयीं, उपमहापौर उपेक्षा भोईर ने महिलाओ की समस्या सुनी और तत्काल उसे हल करने का आश्वासन महिलाओं को दिया।

          कड़ोंमनपा मुख्यालय के एकदम करीब की इस बस्ती में मनपा प्रशासन नियमानुसार पानी आपूर्ति नहीं कर रहा है।मनपा की इस लापरवाही के खिलाफ दर्जनों महिलाएं मोर्चा लेकर गुरुवार को मुख्यालय पर आ धमकी महिलाओं की समस्या सुनने के बाद उपमहापौर उपेक्षा भोईर ने मनपा के जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया और समस्या सुलझाने के निर्देश दिया।उप महापौर ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही यह समस्या सुलझाने हेतु एक महीने के भीतर भोईवाड़ा के लिए मनपा से विशेष ध्यान दिलाकर पाईप लाईने डलवाकर पानी आपूर्ति ब्यवस्थित रूप से उपलब्ध करवायेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट