दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के द्वारा दहेज मुक्त समाज निर्माण नशा मुक्त हेतु नारी सशक्तिकरण

देवघर गरीडीह से पप्पु कुमार भारतीय की रिपोर्ट 

देवघर ।। दहेज मुक्त विवाह के अवसर पर वर वधू को आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन स्थान संस्कृत मध्य विद्यालय सलैडीहकला के प्रांगण बिरनी  स्टेट झारखंड मे किया गया कार्यक्रम का संघ के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा भारत का संविधान प्रस्तावना से शुरुआत किया गया इस कार्यक्रम का अध्यक्षता संघ के  गिरिडीह जिला  अध्यक्ष मुखिया  सुरेश पंडित ने किया मंच संचालन सुरेंद्र प्रसाद वर्मा एवं विवेक राज ने किया ।

वर वधु को आशीर्वाद में संघ के संरक्षक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने कहा की सभी वर्गों के लिए दहेज प्रथा एक विकराल समस्या है यह कार्यक्रम एक प्रेरणादायक है

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के पदाधिकारियों ने अपने घर से दहेज मुक्त विवाह शुरू कर दिखाया है समाज के लिए एक संदेश दिया राजेश वर्मा समाजसेवी है जिन्होंने अपना बेटा  बगैर दहेज लिए  विवाह कर एक उदाहरण पेश किया है और नशा मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूकता किया

लोजपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज में कहा कि युवा ही देश का भविष्य है और युवा चाहे तो इस प्रथा को जड़ से खत्म कर सकता है राजेश का पुत्र अमर कुमार वर्मा ने सभी समाज को दहेज मुक्त विवाह कर दिखाया भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने इस कार्यक्रम से लोगों जागरूकता मिला 

राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा के साथ रहकर समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरणा मिला था और दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ मैं संघ का संगठन मंत्री जिस दिन बनाया गया उसी भी मैंने घोषणा किया था कि मैं अपने पुत्र का बगैर दहेज का विवाह करूंगा

 हजारीबाग से समाजसेवी अमरदीप कुमार ने कहा बगैर दहेज का विवाह जो हो रहा है उसका पंजीकरण होना चाहिए कांग्रेसी नेता बासुदेव प्रसाद वर्मा सघ के उप सचिव सेखलाल वर्मा भाजपा नेता विनय कुमार सिंह प्रोफेसर अर्जुन वर्मा परमेश्वर मोदी महेंद्र यादव मुखिया प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा गिरिडीह जिला के संगठन मंत्री पिंकू वर्मा गिरीडीह जिला के महिला मोर्चा के जिला मंत्री बबीता देवी उषा शर्मा बिरनी प्रखंड के महिला मोर्चा के अध्यक्ष कुंती देवी समाजसेवी छोटू प्रसाद गिरिडीह जिला के डीआरपी बैजनाथ प्रसाद वर्मा ने कहा दहेज प्रथा एक कुप्रथा है इस प्रथा को सभी लोग मिलकर हटाना चाहिए इस कार्यक्रम में अशोक शर्मा सुरेश प्रसाद वर्मा मोहन वर्मा विजय कुमार सुधा कुमारी अनिता कुमारी सैकड़ों ने भाग लिया अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया दहेज हटाओ बेटी बचाओ दहेज हटाओ समाज बचाओ !

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट