सर्फदंश से दो सगे भाइयो की मौत

वाराणसी। थाना क्षेत्र के भरखरा ग्राम में सर्फ के कटाने से शनिवार को दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों के मौत की खबर फैलते ही घर और क्षेत्र में कोहराम मच गया। यह हादसा  से माता पिता का हाल गंभीर है।

 सुखपुरा (बलिया) गाव के राजकुमार राम के दो पुत्र अक्षय(13) व रवि किशन (10) दोनों ही शुक्रवार की रात चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। इसी दौरान लगभग आधी रात को जहरीले साप ने चारपाई पर चढ़कर दोनों ही भाइयों को डस लिया। घटना की जानकारी होते ही उसी समय परिवार के लोग और पड़ोसी दोनों को लेकर झाड़ फूंक के लिए अमवा के सती माई स्थान ले गये। वहा से झाड़-फूंक के बाद वापस घर चले आए, फिर दोनों की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें बिसहर और रतसर मिशन पर ले गए वहा से उन्हें बलिया सदर अस्पताल भेज दिया गया जहा चिकित्सकों ने रविकिशन को जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर अक्षय को भी थोड़े उपचार के बाद बहुत देर हो गई है कहकर वापस कर दिया। परिजन उन्हें लेकर इधर उधर भटकते रहे और दोपहर में परिजनों ने दोनों बेटों को मृत मान लिया। मृतक दोनों बच्चों के माता पिता की यही संतान थी। इनके अन्य कोई भाई बहन नहीं हैं। बड़ा बेटा अक्षय कक्षा सात तो वहीं छोटा बेटा रवि किशन कक्षा चार में पढ़ाई कर रहा था। दोनों ही बेटे गाव के ही उच्च प्राथमिक  विद्यालय मे पढ़ते थे। माना जा रहा है कि जहरीला सांप बिस्तर में ही था जिसने मच्छरदानी में दोनों बेटों को काट लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट