
आज समस्तीपुर के मीडिया दर्शन कार्यालय में सम्राट अशोक की 2325 वीं जयंती मनायी गयी
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Apr 02, 2020
- 897 views
समस्तीपुर से पंकज आनंद ब्यूरो की रिपोर्ट
समस्तीपुर ।। सम्राट अशोक,भारत के अहिंसा और जनकल्याण के प्रतिमान शासक थे अध्यक्षता ब्यूरोचीफ धर्मेंद्र कुमार एवं संचालन ए टू जेड के समस्तीपुर ब्यूरोचीफ राम कुमार ने किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए ज्योति कलश साहित्यिक संस्थान के अध्यक्ष राजा राम महतो ने कहा कि सम्राट अशोक भारत के प्रथम चक्रवर्ती थे । जिनके शासन में भारत अखंड और उसकी सीमाएँ विस्तृत हुई। उन्होंने गरीबों के कल्याणार्थ कई कार्य किये।अहिंसा,सेवा,शील के बुनियादी तथ्यों को जीवन मे उतारने हेतु बौद्ध धर्म का प्रचार श्रीलंका और दूसरे देशों में किया।समाजसेवी डॉ0 रामाशीष यादव ने उन्हें सच्चा प्रशासक बताया वहीं अखिल भारतीय समाचार के ब्यूरोचीफ पंकज आनंद ने उन्हें भारतीय अध्यात्म के प्रथम प्रसारक राजा बताया।
अध्यक्षीय संबोधन करते हुए धर्मेंद्र कुमार ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील लोगों से की। संचालन दायित्त्व निभाते हुए राम कुमार ने उनके जैसा ऐतिहासिक शासक आज के विश्व की जरूरत है। उनके मार्ग पर चलकर ही संसार का कल्याण हो सकता है। समारोह में सोशल डिस्टेनसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। समारोह में अन्य लोगों के अलावा पत्रकार अमरनाथ चौधरी,जगदीप कुमार,ठाकुर राहुल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर