शिर्डी दर्शन करने आये और फस गए डोम्बिवली शहर में

कल्याण ।। गोरखपुर से मुंबई ,शिर्डी साईं बाबा का दर्शन करने के लिए आये 13 लोग लॉक डाउन का शिकार हो गए। पिछले डेढ़ महीने से डोंबिवली में फंसे लोग कुछ दिनों तक किसी तरह अपना जीवन यापन किये लेकिन उसके बाद सामज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों के अनुदान से ही अपना पेट भरने पर मजबूर है। फंसे लोगों में 63 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर मासूम बच्चे और गर्भवती महिला भी है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश,गोरखपुर के छोटे काजीपुर से 19 मार्च को 13 लोग मुंबई,शिर्डी के साई बाबा का दर्शन करने आये हुए थे।लेकिन अचानक लॉक डाउन होने के चलते सभी लोग डोंबिवली में फंस गए। जब तक उनलोगों के पास पैसा था तबतक खर्चा कर अपना जीवन यापन किये ,उसके बाद डोंबिवली जैसवाल समाज के संरक्षक त्रिलोकी नाथ जायसवाल अपने समाज के साथ मिलकर उन लोगों का देख रेख कर रहे है। त्रिलोकी जायसवाल ने बताया कि शनि जायसवाल,गिरिजेश जायसवाल(63)मालती जायसवाल(55),गीता,अजय,सीता,खुसी,तनु,मयुर,दिव्यांश,सूर्या,सुनैना,ऋतु जैसवाल(24) जो की गर्भवती है यह सभी लोग डोंबिवली पश्चिम साईं प्लाजा, सखाराम कॉंप्लेक्स के एक मकान में ठहरे हुए है। फंसे हुए अभी लोगों का पूरा देख भाल जायसवाल समाज उठा रहा है। गर्भवती ऋतु सहित सभी का यही कहना है कि अगर सरकार उन्हें अपने राज्य गांव जाने का व्यवस्था कर देती तो बहुत अच्छा होता।वहीं त्रिलोकी ने सवांदाता को बताया कि हम टिकट का खर्चा करने को तैयार है लेकिन सरकार इन्हें किसी तरह से इनके गांव भेजे दे। ताकि बूढ़े बच्चे व गर्भवती महिला अपने निवास स्थान सही सलामत पहुंच जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट