
भिवंडी में कोव्हिड -19 पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 509
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 09, 2020
- 3487 views
शहर 42 व ग्रामीण से 11 कुल 53 पाॅजिटिव मरीज आज
भिवंडी।। शहरी भाग में आज 9 जून मंगलवार, 42 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये.जिसके कारण अब शहरी भाग में कुल 326 मरीजों का आंकड़ा पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही ग्रामीण परिसर से आज 11 पाॅजिटिव मरीज पाऐ जाने से अब ग्रामीण का आंकड़ा भी 183 पर पहुँचा हैं.भिवंडी में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 509 पहुँच चुका हैं. वही पर शहरी भाग में 21 व ग्रामीण परिसर से 03 कुल 24 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं।
आज मंगलवार, 09 जून, शहर के विभिन्न भागों में कुल 42 मरीज पाऐ गये हैं.जिसमें 55 वर्षीय पुरुष, 55 महिला,65 वर्षीय महिला,55 वर्षीय महिला का समावेश हैं, 45 वर्षीय पुरुष, नवी बस्ती कल्याण रोड़ निवासी 53 वर्षीय ,56 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरुष,55 वर्षीय महिला 68 वर्षीय महिला भी संक्रमण के शिकार हुए हैं। समदनगर निवासी 61 वर्षीय पुरुष, अवचित पाडा निवासी 80 वर्षीय महिला, मिल्लतनगर निवासी 43 व 15 वर्षीय पुरुष, चांदतारा मस्जिद निजामपुरा निवासी 43 वर्षीय महिला, अंजली टावर कामतघर निवासी 54 वर्षीय पुरुष, केजीएन चौक नवी बस्ती निवासी 18 वर्षीय महिला, बंगालपुरा निवासी 27 वर्षीय महिला,केजीएन चौक नवी बस्ती निवासी 23 वर्षीय महिला, समदनगर कणेरी निवासी 33 वर्षीय पुरुष, गैबीनगर निवासी 61 वर्षीय पुरुष व 06 वर्षीय बालिका, चव्हाण कालोनी निवासी 38 व 50 वर्षीय महिला,नारपोली निवासी 25 वर्षीय महिला, केजीएन चौक नबी वस्ती निवासी 42 वर्षीय पुरुष व 56 वर्षीय महिला, टेमघर निवासी 25 वर्षीय युवक, निजामपुरा 4 था निवासी 55 वर्षीय महिला IGM हास्पिटल के बगल स्थित कालोनी निवासी 55 वर्षीय महिला, बंगालपुरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष, रावजी नगर कल्याण रोड़ निवासी 25 ,34 वर्षीय युवक व 23,28,52,10,07,03 वर्षीय महिला, आशिर्वाद नगर कामतघर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, बारक्या कंपाउड नदीनाका निवासी 35 वर्षीय पुरुष, गैबीनगर निवासी 30 वर्षीय पुरुष का समावेश हैं। आज कुल 42 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं। लैंब बंद होने के कारण रिपोर्ट प्रलंबित थी। वही पर 42 पाॅजिटिव मरीजों में सें आशिवार्द नगर कामतघर निवासी 45 वर्षीय पुरुष जिसका उपचार कलवा अस्पताल ठाणे में चल रहा था उनकी 08 जून को मृत्यु हो गयी हैं। इसके साथ ही समदनगर निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति की 03 जून को IGM में मृत्यु हो चुकी हैं। नवी बस्ती कल्याण रोड़ निवासी 55 वर्षीय महिला की भी 08 जून को IGM अस्पताल में मृत्यु हो चुकी हैं। तीन मरीजों के मृत्यु के बाद पाॅजिटिव रिपोर्ट पालिका प्रशासन को प्राप्त हुआ हैं। अभी तक शहरी भाग से 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। वही पर 133 मरीज उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं.172 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं. वही पर कुल 455 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं जिसमें पाॅजिटिव मरीजों के परिजनो सहित बाहर से शहर में प्रवेश करने वाले लोग भी शामिल हैं.इस प्रकार की जानकारी भिवंडी मनपा जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने दिया हैं।
वही पर भिवंडी ग्रामीण परिसर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 183 पर पहुँच चुका था.आज मंगलवार 9 जून को 11 पाॅजिटिव मरीज पाऐ गये हैं। जिसमें खारबांव क्षेत्र में आज 04 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें कास्देर गांव निवासी 34 व 05 वर्षीय पुरुष, कशेली गांव निवासी 39 वर्षीय पुरुष, कालवार गांव निवासी 35 वर्षीय महिला का समावेश हैं। वही पर दिवा गांव कार्यक्षेत्र में 04 मरीज पाऐ गये हैं जिसमें अंजूर गांव निवासी 50 व 52 वर्षीय पुरुष ,दापोडा गांव निवासी 34 वर्षीय पुरुष 29 वर्षीय महिला का समावेश हैं। कोन गांव परिसर में तीन मरीज पाऐ गये हैं जिसमें 50,30,67 वर्षीय पुरुष का समावेश है। वही पर अब ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 183 पर पहुँच चुका है। ग्रामीण परिसर से आज एक पाॅजिटिव मरीज की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 04 पर पहुँच चुकी हैं। 102 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं.वही पर 77 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं. टाटा स्थित आमंत्रणा में 374 लोगों को कोरंटाइन किया गया हैं।
भिवंडी शहर तथा ग्रामीण परिसर में कुल पाॅजिटिव मरीज की संख्या 509 पर पहुँच चुका हैं। जिसमें 201 मरीज उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही 25 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं 274 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पताल में चल रहा हैं. 829 लोगो को कोरंटाइन किया गया हैं। वही पर शहर में 22 व ग्रामीण 82 कंटनमेट जोन घोषित किया गया हैं.
रिपोर्टर