लालू प्रसाद यादव का 73 वा जन्मदिन गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया

कैमूर जिला सवांदाता रामजी गुप्ता की रिपोर्ट

भभुआ(कैमूर) ।। रामगढ़ प्रखंड राजद कार्यालय पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 73 वाँ जन्मदिन पर  "गरीब सम्मान दिवस" के रूप के मनाया गया जो की एक दिन पूर्व राजद नेता सह पूर्व बिधानसभा प्रत्यासी सुधाकर सिंह ने बताया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गरीब गुरबों ,शोषित,वंचितों,उत्पीड़ितों और जरूरतमंदों की लड़ाई लड़ने वाले एक ऐसे नेता थे जिनका जीवन मानवता को समर्पित रहा, गरीबों के लिए संवेदना से  पूर्ण तानशाहों के खिलाफ लड़ने वाले मुखर संघर्ष यही लालू प्रसाद की पहचान है इस वैश्विक महामारी में गरीब,असहाय,मजदूर,किसान  सभी लोग  परेशान है इसी को लेकर इस बार  राष्ट्रीय जनता दल ने पूरे कैमूर के सभी प्रखंडों में  लालू प्रसाद यादव के 73 वाँ जन्मदिन पर गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया,रामगढ़ के राष्ट्रीय जनता दल के  प्रखंड अध्यक्ष रामब्यास बिन्द के नेतृत्व सभी प्रखंड पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ,और समर्थको द्वारा आज पंडाल लगाकर भोजन कराया गया जिसमें बहुत लोग भोजन किये वहा मौजूद रहे प्रदेश सचिव लोरिक यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष दीनानाथ यादव,बबन श्रीवास्तव,पप्पू यादव,लोकनाथ कुशवाहा, खखनु तिवारी,कृष्णमुरारी गुप्ता,राधेश्याम,खलील अंसारी,सुखं सिंह,मैदान सिंह,जन्नत अंसारी,मृत्युंजय सिंह,जयप्रकाश सिंह बबन मुशहर, बलिराम सिंह,रामजी यादव,इत्यादि

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट