
मंदिर के पुजारी नें की महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज
- Hindi Samaachar
- Aug 12, 2018
- 487 views
पुजारी न्यायिक हिरासत में
झाड़ फूंक के नाम पर अश्लील हरकत
सुनीता राजपूत नें किया गिरफ्तार
कल्याण:-मंदिर के पुजारी द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में कोलसेवाड़ी पुलिस ने 77 वर्षीय पुजारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने पुजारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार उल्हासनगर चार आशले पाड़ा की रहनेवाली एक 28 वर्षीय महिला के सर में हमेशा दर्द होता रहता था। लोगों ने बताया कि कोलसेवाड़ी स्थित सूचकनाका के गणेश दत्त मंदिर के पुजारी के पास जाओ वह झाड़ फूक करते है जिससे दर्द चला जाता है।पीड़ित महिला अपने पति के साथ उक्त मंदिर में गयी तो मंदिर के पुजारी गोपाल लक्ष्मण तांबे (77) ने महिला के पति को प्रसाद के रूप में सेब लाने के लिए बाजार भेज दिया और उसके बाद महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए कहा कि अगली बार आना तो अकेली आना।पति सेब लेकर जब मंदिर आया तो महिला ने सारी बातें अपने पति से कही।पीड़ित महिला ने कोलसेवाड़ी पुलिस थाने में पुजारी के खिलाफ शिकायत की , महिला पुलिस निरक्षक सुनीता राजपूत ने पुजारी के खिलाफ 354 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने पुजारी तांबे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रिपोर्टर