भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 2533

भिवंडी पालिका क्षेत्र 50 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 52 कुल 102 नये मरीज

भिवंडी।। भिवंडी में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं।
   
आज 28 जून रविवार,भिवंडी शहर में 50 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ की संख्या 1740 पर पहुँच चुका हैं. जिसमें आज 03 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 100 पर पहुँच चुका हैं.इसके साथ ही आज 04 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 696 पर पहुँच चुकी हैं.वही पर 944 लोगों का अब भी उपचार चल रहा हैं। साथ - साथ शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए संक्रमित मरीजों के परिजनो को कोरंटाईन किया जा रहा हैं जिसकी संख्या 291 हैं।                 
 शहर के नदीनाक परिसर से सबसे ज्यादा 11 मरीज मिले. जिनमें 03 महिला 08 पुरुष का समावेश हैं. इसके साथ ही अवचित पाडा से 02 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 01 महिला 01 बालक का समावेश हैं।शांतिनगर 02 महिला, नवीवस्ती 01 महिला 04 पुरुष, गैबीनगर 01महिला 01 पुरुष, पदमानगर 01 पुरुष,भाग्यनगर 02 महिला 03 पुरुष, कामतघर गांव 01 महिला 01 पुरुष, भंडारी कंपाउड 01 महिला 02 पुरुष,आजमीनगर 04 पुरुष, संगमपाडा 02 महिला 03 पुरुष ,इदगाह 03 महिला 01 पुरुष व मिल्लतनगर 02 महिला 01 बालक व 01 पुरुष संक्रमित हुए हैं. आज गायत्रीनगर व अंजुर फाटा से एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला हैं। कुल 50 मरीज आज मिले है। जिनमें 19 महिला 29 पुरुष तथा 02 बालक का समावेश हैं।
       
इसी तरह ग्रामीण परिसर में इस वैश्विक महामारी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ हैं। आज 52 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 793 पर पहुँचा हैं.जिनमें मृतकों की संख्या 12 से बढ़ कर अब 14 पर पहुँच चुका हैं। उपचार के दरम्यान 151 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं.640 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं। जिसमें खारबाव परिक्षेत्र से 22 मरीज मिले. जिनमें डूंगे गांव 01 पुरुष 01 महिला, दिवे केवनी 03 पुरुष, वडघर 01 पुरुष,काल्हेर गांव 05 पुरुष 04 महिला, पुर्णा 01 महिला 01 पुरुष ,कशेली गांव 01 पुरुष व खारबांव 01 पुरुष 03 महिला का समावेश हैं। कोन गांव कार्यक्षेत्र 08 मरीज मिले जिनमें कोन से 03 पुरुष 01 महिला, पिंपलास 01 महिला 01 पुरुष, सोनाले 01 महिला व वापगांव 01 पुरुष का समावेश हैं । पडघा गांव से 01 पुरुष संक्रमित हुई हैं। अनगांव कार्यक्षेत्र से 12 मरीज़ मिले जिनमें शेलार 02 पुरुष, खांयदे 01 महिला, निबंवली 03 महिला 04 पुरुष, सांवदे 01 महिला , महापोली 01 महिला का समावेश हैं। दिवा अंजूर कार्यक्षेत्र से 09 मरीज मिले जिनमें अंजुर दिवे गांव से 04 पुरुष 05 महिला का  समावेश हैं। 
         
ठाणे जिला के भिवंडी परिक्षेत्र में कुल मरीजों की संख्या 2533 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें 847 मरीज़ उपचार के दौरान ठीक हो चुके हैं। कुल 114 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। इसके साथ ही 1584 मरीज़ों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट