अब अन लाॅक डाउन का पालन नहीं करने वालों पर गिरेगी पुलिस की गाज

एक दिन में 518 वाहन चालकों पर कार्रवाई. 31 वाहन जब्त‌ व 28 मामले दर्ज

भिवंडी ।। कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव शहर में प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। जिसके देखते हुए महानगर पालिका प्रशासन अनेक उपाय योजना शुरू किया हैं.वही पर अन लाॅक डाउन एक के आखिरी सप्ताह में भिवंडी पुलिस अब पुनः सक्रिय हुई हैं। बिना कारण घुमने वाले व अन लाॅक डाउन के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शक्ति के साथ कार्रवाई करना शुरू किया हैं। भिवंडी पुलिस ने 29 जून के बिभिन्न जगहों पर नाकाबंदी पर 518 वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के साथ ही 31 वाहन जब्त कर लिया हैं इसके साथ ही मास्क व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 26 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 188 प्रमाणे फौजदारी का मामला भी दर्ज किया हैं। वही पर राज्य शासन द्वारा जारी गाइड लाईन नहीं पालन करने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।
         
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोईवाडा पुलिस स्टेशन ने 22 टू व्हीलर,05 थ्री व्हीलर के साथ साथ बिना मास्क पहने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 12 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं इसके साथ ही 27 वाहन जब्त भी किया गया।                 
         
भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन अंर्तगत विभिन्न ठिकानों से 53 टू व्हीलर,02 थ्री व्हीलर के साथ साथ बिना मास्क पहने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 04 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.वही पर राज्य शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश P-1 p-2 का पालन नहीं करने वाले 01 दुकानदार के भी खिलाफ मामला दर्ज हुआ हैं।
          
निजामपुरा पुलिस ने 41 टू व्हीलर के खिलाफ कार्रवाई की हैं तथा बिना मास्क व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 02 लोगों पर फौजदारी का गुनाह दाखल किया हैं।
        
शांतिनगर पुलिस ने 134 टू व्हीलर व 03 थ्री व्हीलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 05 लोगो सहित 01 दुकान के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। 
         
नारपोली पुलिस ने 137 टू व्हीलर, 04 थ्री व्हीलर व 05 फोर व्हीलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना मास्क व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 03 लोगों पर फौजदारी का गुनाह दाखल किया हैं.
           
इसके साथ ही कोन गांव पुलिस ने 78 टू व्हीलर, 26 थ्री व्हीलर व 08 फोर व्हीलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 04 वाहन जब्त किया हैं। इस प्रकार की जानकारी भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिदें ने प्रेस नोट जारी कर दिया हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट