भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 3889

भिवंडी पालिका क्षेत्र 88 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 82 कुल 170 नये मरीज

भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। वही पर प्रतिदिन मौतें होने से नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है.लगभग 100 दिनों से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में कैद होने पर भी शासन व प्रशासन ने इस वैश्विक महामारी पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हुई है।

भिवंडी शहर महानगर पालिका की स्थिति :
आज 06 जुलाई रविवार 88 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ की संख्या 2407 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 00 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 120 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 68 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 1267 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 1020 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.इसके साथ 115 जगहों को पालिका प्रशासन ने कंटनमेट जोन घोषित किया है.कामतघर गांव परिसर से सबसे ज्यादा 18 मरीज मिले.जिनमें 06 पुरुष 12 महिला का समावेश हैं.नवी बस्ती से 12 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 08 पुरुष 04 महिला का समावेश हैं.नदीनाका परिसर से 11 मरीज मिले जिनमें 06 पुरुष 05 महिला का समावेश है। अंजूर फाटा से 10 मरीज पाऐ गये जिसमें 07 पुरुष 03 महिला का समावेश है तथा संगमपाडा परिसर से भी 10 मरीज़ पाऐ गये है जिसमें 06 पुरुष 04 महिला का समावेश है। गायत्रीनगर 01 पुरुष, भाग्य नगर 02 पुरुष 02 महिला, पदमानगर 07 पुरुष 01 महिला, आजमीनगर 01 पुरुष, ईदगाह रोड 01 पुरुष 05 महिला,गैबीनगर 01 पुरुष 01 महिला, मिल्लतनगर 02 पुलिस, अवचित पाडा 01 पुरुष,भंडारी कंपाउड 02 पुरुष संक्रमित हैं.आज कुल 88 नये मरीज़ मिले है.जिनमें 51 पुरुष 37 पुरुष का शामिल हैं। वही पर शांतिनगर परिसर से एक भी आज संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

भिवंडी ग्रामीण परिसर की स्थिति:
ग्रामीण क्षेत्र में आज 82 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 1482 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 03 मरीज़ की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 41 पर पहुँचा हैं।  उपचार लेने वाले की संख्या 1005 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 436 लोग ठीक हो चुके है.161 लोगों को होम कोरंटाईन व 561 लोगो को कोरंटाइन किया गया है. इसके साथ ही 194 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है.
     
दिवा अंजूर कार्यक्षेत्र 17, खारबांव 31,चिबींपाडा 04,कोन 07,वज्रेश्वरी 09,दाभाड 03,पडघा 02 व अनगांव 09 कुल 82 मरीज आज मिले. वही पर पडघा 01 तथा दिवा अंजूर से 02 कुल 03 लोगो की मृत्यु हो गयी है।
       
ठाणे जिला के भिवंडी में कुल मरीजों की संख्या 3889 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 1703 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.161 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 2025 लोगो का उपचार चल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट