
रिक्शा चालक पर चाकू से हमला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 21, 2020
- 789 views
भिवंडी।। भिवंडी के कोन गांव पुलिस स्टेशन अंर्तगत पिंपलास पाडा निवासी रिक्शा चालक पर चार व्यक्तियों ने चाकू से हमला करने की घटना घटित हुई है। कोन गांव पुलिस ने चारों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन हरीदास पाटिल अपने दोस्तों के साथ अस्मिता कंपाउड कोन गांव में बंद पड़ी दुकान पर गप्पे मार रहे थे। इसी दरम्यान कोन गांव निवासी धीरज मुकादम, बबल्या मुकादम, केतन व राजकुमार उर्फ जंगल्या दो मोटरसाइकिल से आऐ। तथा अर्जुन पाटिल से गाली गलौज करने लगे। इसी दरम्यान धीरज मुकादम ने धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया। इस झगड़ा को छुड़ाने गये अमर गायकवाड़ व गौरव मुकादम से हाथापाई भी उन लोगो ने किया । बता दे के अर्जुन पाटिल के भाई करण पाटिल से धीरज मुकादम का विवाद तीन चार महीने पूर्व हुआ था जिसको मन में दुश्मनी पाले रखे धीरज पाटिल ने सुनियोजित तरीके से करण पाटिल के भाई अर्जुन पाटिल पर जानलेवा हमला किया। इस प्रकरण में कोन पुलिस ने धीरज मुकादम, बबल्या मुकादम, केतन व राजकुमार उर्फ जंगल्या के खिलाफ भादंवि के कलम 324,323,504,34 प्रमाणे मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुर्ववंशी कर रहे है।
रिपोर्टर