
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के भिवंडी शहर अध्यक्ष पद पर मनोज गुलवी की नियुक्ति
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 26, 2020
- 754 views
भिवंडी।। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज साहेब ठाकरे के आदेशानुसार डी.के. म्हात्रे (उपाध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश) अविनाश जाधव (अध्यक्ष, ठाणे पालघर जिला) के मार्गदर्शन में भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष पद पर मनोज वामन गुलावी को नियुक्त किया गया.
इस अवसर पर शैलेश बिडवी ( भिवंडी लोकसभा अध्यक्ष ).परेश चौधरी , दयानंद पाटिल, सुनील नाईक आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। जैसे ही मनोज गुलवी को भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष पद के लिए चुना गया वैसे ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मनसे कार्यकर्ता ने खुशी में पटाखे फोड़े तथा नव नियुक्ति भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष को बधाई दी।
रिपोर्टर