
1 माह बीत जाने के बावजूद बीडीओ का आश्वासन रहा विफल
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Aug 18, 2020
- 361 views
वर्षों बाद भी नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में है आक्रोश व्याप्त
समस्तीपुर से पंकज आनंद की रिपोर्ट
समस्तीपुर ।। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगल गढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 8 और 9 सरहचिया गांव में वर्षों बाद मुख्यमंत्री के सात निश्चय नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना था कि 1 वर्ष पहले से ही दोनों वार्ड में वाटर टावर का निर्माण किया गया लेकिन अभी तक किसी के दरवाजे पर नल भी नहीं लगाया गया है। वहीं वॉटर टावर निर्माण भी मानक के अनुरूप नहीं किया गया है। मानक के अनुरूप बोरिंग नहीं गराया गया है। इस संबंध में लगभग एक महीना पहले ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी सूचना दी गई लेकिन अभी तक प्रखंड विकास पदाधिकारी भी अनदेखी कर रहे हैं। जब इसकी जानकारी मिलने पर पत्रकारों की एक टोली जब उक्त पंचायत पहुंचकर वहां के लोगों से रूबरू हुए तो ग्रामीण चंदन साहनी, लक्ष्मण साहनी, महेश साहनी ,रामस्वरूप साहनी, हीरा देवी जन वितरण प्रणाली के डीलर सुधीर साहनी ने बताया कि वर्षों पहले ही वाटर टावर का निर्माण किया गया लेकिन अभी तक कहीं भी नल नहीं लगाया गया है। वही मानक के अनुरूप दोनों वार्ड 8 और 9 का वाटर टावर का भी निर्माण नहीं किया गया है। वही महज 20 फीट की दूरी पर ही दोनों वॉटर टावर बना है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग पानी के लिए त्राहिमाम हैं। पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों वार्ड के वार्ड सदस्य भी एक ही परिवार के पति पत्नी है। वार्ड 8 के वार्ड सदस्य गौरी देवी पति बिंदेश्वरी साहनी, वही वार्ड 9 के वार्ड सदस्य बिंदेश्वरी साहनी स्वयं है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में जब वार्ड सदस्य और मुखिया जी से पूछते हैं तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते। साथ ही कितने की योजना है और किस अनुरूप काम करवा रहे हैं इसका बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इस संबंध में जब वार्ड सदस्य गौरी देवी से पूछा गया तो उन्होंने बताई की इस वॉटर टावर निर्माण में मैं कुछ नहीं जानती हूं। वहीं वार्ड सचिव राजेंद्र साहनी से पूछे जाने पर भड़क गए और वे अकड़ दिखाते हुए उल्टे पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। साथ ही कहा कि तेरह लाख का योजना है आप लोगों को जो करना है कीजिए मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वार्ड सचिव के इस तरह की जवाब से यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत पंचायत की प्रत्येक वार्ड में नल जल की योजना के कार्य में भारी लूट घशोट की धंधा चल रही है।हा तो बता दें कि वार्ड सचिव राजेंद्र साहनी पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं तो आम जनता के साथ वह कैसा व्यवहार करते होंगे। वहां ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य व पंचायत सचिव की मिलीभगत से बगैर आमसभा किए ही अवैध रूप से कमेटी का गठन कर वार्ड सचिव का चुनाव कर लिया गया था। इस संबंध में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी से फोन पर बात कर पूछी गई तो उन्होंने बताया कि हम जांच करवा लेते है। मानक के अनुरूप काम कराया जाएगा।
रिपोर्टर