
भागवत कथा में झूमे श्रोता
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Oct 11, 2020
- 521 views
चांद ।। चुनावी सरगर्मी के बीच भक्तों ने भागवत कथा का रस डुबे रहे। प्रखण्ड के केकढा गाँव में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। शनिवार से शुरू होकर भागवत कथा शुक्रवार को समाप्त हो जायेगा। कथा के अंतिम दिन भंडारा का आयोजन किया गया है। भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा वाचक पंडित आचार्य संपुर्णानंद महराज ने कथा के दुसरे दिन कृष्ण लीला का वर्णन किया। आचार्य संपुर्णानंद महराज के कृष्ण लीला के सुंदर चित्रण वर्णन से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। कथा का आयोजन अरूण सिंह ने किया है। कथा सुनने वालों में वशिष्ठ सिंह कृपा नारायण सिंह राजेश सिंह मुन्ना सिंह जगत नारायण सिंह भोला नाथ सिंह।
रिपोर्टर