सपा भिवंडी पूर्व महासचिव पी.डी. यादव भाजपा में हुए शामिल।

भिवंडी।। भिवंडी शहर जिला समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव व सामाजिक कार्यकर्ता पी.डी. यादव ने सपा से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नगरसेवक संतोष एम.शेट्टी ने पी डी यादव को भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें भिवंडी शहर जिला भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।

उक्त अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पी डी यादव ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है.अब पूरी निष्ठा के साथ भाजपा की नीतियों को जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने के साथ साथ जन जन तक पहुंचाने व संगठन की मजबूती का कार्य करेंगे.यादव के भाजपा में शामिल होने पर जिला महासचिव प्रेम नारायण राय, एड हर्षल पाटिल, विशाल पठारे, हसमुख पटेल, जियालाल गुप्ता ,भाजपा उ भा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एड प्रवीण मिश्रा, विजय पांडे, अजीत सिंह ठाकुर, सुजीत कुमार गुप्ता, नंदन गुप्ता, अनिल केसरवानी आदि ने स्वागत करते हुए पी डी यादव को बधाई दी है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट