
जमुई एसपी ने सिमुलतला थाना का किया औचक निरीक्षण
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Nov 29, 2020
- 498 views
जमुई, चकाई ।। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार मंडल ने शनिवार को सिमुलतला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में दर्ज किए गए मामलों के निष्पादन एवं कांड में आरोपी बनाए गए लोगों पर अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में थानाध्यक्ष से जानकारी ली और अभिलेखों का निरीक्षण कर कांडों के निष्पादन की हकीकत को जाना।
एसपी श्री मंडल ने थानाध्यक्ष को गंभीर मामलों में दर्ज कराए गए कांडो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ससमय आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के अलावा नामजद लोगो की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों को फ्रेंडली पुलिस के तहत उनसे बर्ताव करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेने तथा उस पर यथोचित कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया।
एसपी श्री मंडल ने थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना। उन्होंने मौके पर सम्बंधित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रतिवेदित समस्याओं का विधि सम्मत तरीके से निराकरण किया जाएगा।
श्री मंडल ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने का संदेश देते हुए कहा कि वारेंटियों की गिरफ्तारी तेज किये जाने के साथ लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करना सुनिश्चित करें एसपी श्री मंडल ने थाना परिसर का मुआयना किया और वहाँ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने इस सम्बंध में कई जरूरी निर्देश दिये डीएसपी मुख्यालय लालबाबू यादव , सिमुलतला थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद थे।
रिपोर्टर