शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय राजगढ़ एवं पचोर में प्रवेश हेतु अंतिम अवसर 31 दिसम्बर तक

राजगढ़  ।। शासकीय पोलीटेकनिक महावि. राजगढ़ एवं पचोर में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डिप्लोमा पाठयक्रम की सिविल इंजी. एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकाम्यूनिकेशन इंजी. ब्रांच एवं इलेक्टिकल इंजी. डिप्लोमा, मैकेनिकल इंजी. डिप्लोमा में कॉलेज लेवल ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया हेतु नयी सी.एल.सी. राउंड अंतिम अवसर संषोधित समय सारणी अनुसार ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन दिनांक 19 दिसम्बर 2020 से दिनांक 31 दिसम्बर 2020 रात्रि 11ः00 बजे तक करना होगा एवं रजिस्ट्रेशन उपरांत इच्छुक संस्था में प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए दिनांक 29 दिसम्बर 2020 से 31 दिसम्बर 2020 रात्रि 11ः45 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज करवाना आवश्यक है तत्पश्चात मैरिट के अनुसार प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।

प्रवेश उपरांत छात्र/छात्राओं को निम्नानुसार छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकेगे। दिव्यांग छात्र/छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. सक्षम स्कॉलरशिप स्क्रीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. प्रगति स्कॉलरशिप स्क्रीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना एवं अन्य संस्था स्तर की  काउंसलिंग हेतु पंजीयन करा चुके अभ्यर्थी प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए अधिकृत वेबसाईट  पर संस्था/ब्रांच की उपलब्ध रिक्तियों का अवलोकन कर ले। प्रवेश स्कॉलशिप एवं अन्य योजनाओं में लाभ प्राप्त करने संबंधी अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 9993547041, 7828836639, 8839793528 पर संपर्क कर सकते है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट