
खलिहान में रखा पुआल जला
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jan 12, 2021
- 266 views
नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट
नुआंव, कैमूर ।। थाना क्षेत्र के बड्ढा गांव के लल्लन सिंह व सुरेश राम के खलिहान में रखा लगभग 10 बीघे खेत के पुआल को मंगलवार की सुबह किसी ने आग लगा दिया। खलिहान मालिकों को इसकी जानकारी सुबह हुई। उन्होंने बताया कि गांव के उत्तर स्थित खलिहान में रखे पुआल को मवेशियों के लिए चारा कटवाने के लिए रखा गया था। जिसे किसी असमाजिक तत्वों ने आग लगा दिया। आग की लपट इतनी तेज थी, कि पुआल के पास लगा एक आम का पेड़ पूरी तरह झुलस गया।
रिपोर्टर