रामगढ़ प्रखंड के देवहलिया नवभारत इंटर स्तरीय विद्यालय के खेल मैदान में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

स्वर्गीय चंद्रहंस सिंह स्मृति दिवस पर मुखिया प्रत्याशी भगवती कुवंर के सौजन्य से आयोजित


कैमूर(भभुआ)।। रामगढ़ प्रखण्ड के देवहलिया में सोमवार को नव भारत राजेंद्र नगर इंटर स्तरीय विद्यालय के खेल मैदान में स्वर्गीय चंद्रहंस सिंह स्मृति दिवस पर दो दिवसीय आमंत्रण हेड बाल चैंपियनशिप 2021 - 22 भगवती कुंवर मुखिया प्रत्याशी देवहलिया पंचायत के सौजन्य से आयोजित किया गया है इस दो दिवसीय खेल के आयोजन में कुल 6 जिले की टीम भाग ले रही है बताते चलें कि विश्वस्तरीय सबसे तेज गति से खेले जाने वाली हैंडबॉल खेल  प्रतियोगिता राजेंद्र नगर के खेल मैदान में खेला गया जिसमें जहानाबाद भोजपुर कैमूर पटना एवं बक्सर की टीमें शिरकत की हुई है बताते चलें कि भारत में यह खेल पहली बार 1971 में आई थी इस खेल में 7 पॉइंट 7 खिलाड़ी होते थे इस खेल को बिहार में 1991 से खेला जा रहा है  . इस खेल में मंच संचालक  के रूप में अभिषेक कुमार भोजपुर हैंडबॉल संग बिहार एवं सचिव बृज किशोर शर्मा के अलावा  खेल के आयोजन को सफल बनाने में पूर्व पैक्स अध्यक्ष अंगद कुमार सिंह एवं प्रखर समाजसेवी सौरव कुमार सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है आज खेल 9.30 से शुरू होकर पूरे 12.50 तक खेला गया। जबकि दूसरी पारी  शाम में 3 बजे से शुरू होगा आज खेल का आरा भोजपुर के तरफ से खेल रहे उत्सव राज जो देवरिया गांव के खिलाड़ी है इनका इस खेल में आयोजन में मुख्य भूमिका रही समाजसेवी सौरव सिंह के भतीजे है आज का खेल का परिणाम इस प्रकार रहा 

 पटना/ बक्सर,

 आरा जहानाबा

 गया बक्सर

 कैमूर/ जहानाबाद

पटना/ गया

 आरा / कैमूर. बताते चलें कि इस खेल का आनंद लेने के लिए खेल मैदान पर दर्शकों की खचाखच भीड़ उमड़ पड़ी थी और सभी ने रोमांचक खेल का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को संयोजक नवभारत इंटर स्तरीय विद्यालय एवं दे़हलिया पंचायत के मुखिया के सौजन्य से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहीत विद्यालय के शिक्षक मदन गोपाल कृषि सलाहकार संतोष सिंह समाजसेवी ददन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में युवा नौजवान एवं ग्रामीण जनता मौजूद रहे और सभी ने रोमांचक खेल का आनंद उठाया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट