किसान मजदूर संघर्ष समिति की जिलाधिकारी से गेंहू की खरीद के पैक्स को निर्देश देने की मांग

किसानों की उपज फसल गेंहू हार्वेस्टिंग कर खलिहान में पैक्स खरीदने से किये हाथ खड़े

चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद (कैमूर)।। किसानों के उपज फसल गेंहू हार्वेस्टिंग कर खलिहान में आने लगे हैं। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गेंहू खरीद के लिए पैक्स को निर्देश देने की मांग की है। गेंहू के खरीदार गायब है। गेंहू खरीदने से पैक्स के द्वारा इंकार के बाद किसानों की बेचैनी बढने लगी है।  गेंहू की बाजार मूल्य 1550 के आसपास है। किसान उपज फसल गेंहू को बाजार मूल्य पर बेचने में भारी नुकसान हो रहा है। किसानों ने गेंहू खरीद के लिए पैक्स अध्यक्ष से संपर्क किया तो अध्यक्षों ने खरीदने से साफ इंकार कर दिया। किसानों का बुरा हाल है। समय से पहले तापमान हीट हो जाने से गेंहू की पैदावार कम होने की संभावना है। किसानों को बाजार मूल्य पर गेंहू बेचने पर 400 रूपये प्रति किवंटल नुकसान होने की संभावना है। 

इस संबंध में चांद पैक्स अध्यक्ष धनन्जय सिंह ने कहा कि जिला सहकारिता पदाधिकारी से गेंहू खरीद के लिए कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। जब इसकी जानकारी के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी रामश्रय राम से पुछा गया तो उन्होंने ने कहा कि एसएफसी के द्वारा के चावल नहीं लेने से गोदाम खाली नहीं हो पाया है। उन्होंने ने गेंहू खरीद में बिलंब होने की बात कही। जानकारी के अनुसार पैक्स के गोदाम खाली है। जिला सहकारिता पदाधिकारी के बयान हैरान करने वाले है ं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट