सौखरा पैक्स चुनाव में रामाशंकर सिंह अध्यक्ष पद से जीते

चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

 चांद (कैमूर)।। प्रखण्ड के सौखरा पैक्स चुनाव में रामाशंकर सिंह को विजय की सेहरा मिला। रामाशंकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार सिंह को 64 मतो से हराकर पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीता। सौखरा पैक्स में अपरिहार्य कारणों से चुनाव स्थगित हो गया था। पैक्स चुनाव प्राधीकार के आदेश के बाद चुनाव बुधवार को चुनाव हुआ शाम को मतगणना हुआ। मतगणना में पुर्व अध्यक्ष रामाशंकर सिंह पुनः अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार सिंह को 64 मतों से पराजित किया। रामाशंकर सिंह को कुल वोट 367 प्रमोद कुमार सिंह 303 एवं इम्तियाज अहमद को 196 मत मिले। रामाशंकर सिंह को चुनाव में विजय मिलने के बाद समर्थकों   में भारी उत्साह देखा गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट