
कांग्रेस सेवादल द्वारा बांटी गई राशन किट, 500 जरूरतमंदों ने लिया लाभ
- अरविंद मिश्रा 'निर्भीक'
- Jun 21, 2021
- 642 views
कल्याण : कांग्रेस सेवादल कल्याण द्वारा सोमवार को चौथे दिन भी राशन की किट जरूरतमंदों में बांटी गई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पाटोले, प्रदेश सेवादल अध्यक्ष विलास अवताडे के निर्देश पर कल्याण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालचंद्र तिवारी, प्रदेश सचिव रविन्द्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मनोज गिरी, जयप्रकाश पांडे, सुशील उपाध्याय, सुशील मिश्र, संकेत लोके, नंदकिशोर परब, लक्ष्मी वाघमारे, सीमा शिंदे व गुलाब यादव की उपस्थिति में चार दिनों में 500 से अधिक जरूरत मंदों को राशन किट दी गयी है।
रिपोर्टर