
भिवंडी में 11 वर्षीय लड़की के साथ 45 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुराचार। दुराचारी हुआ गिरफ्तार।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 08, 2021
- 686 views
भिवंडी।। भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन सीमा अंर्तगत एक 11 वर्षीय लड़की को चाकलेट देने का बहाना कर उसके साथ उसी परिसर में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने दुराचार करने की घटना घटित हुई है.वही पर पुलिस ने दुराचारी व्यक्ति पर पोक्सो कायदानुसार गुनाह दाखल कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की नारपोली पुलिस सीमा अंर्तगत अपने सपरिवार के साथ रहती है.सोमवार सुबह अपने घर के सामने खेल रही थी.इसी दरमियान उसी परिसर में रहने वाले राजेश गुप्ता ने उसे चाकलेट देने का बहाना कर उसको अपने कमरे में बुलाया और जबरन उसके साथ अत्याचार किया.इस घटना के भयभीत हुई लड़की अपने घर पर रो रही थी.जिसके कारण उसके माॅ ने रोने का कारण पूछा तो इस इसका खुलासा हुआ.वही पर उसकी माॅ ने इस घटना के बारे में पूछने के लिए आरोपी के घर गयी तब आरोपी ने उसके माॅ को ही लकड़ी के डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
पीड़ित लड़की को लेकर उसके माॅ नारपोली थाना पहुँची तथा घटना के बारे में और उसके साथ हुए मारपीट की जानकारी पुलिस को दी.पुलिस ने तत्काल इस घटना को अपने वरिष्ठ अधिकारी को देकर घटना स्थल पर पहुँच कर आरोपी राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भादंवि के कलम 376,324 व पोक्सो कायदानुसार गुनाह दाखलकर भिवंडी कोर्ट में हाजिर किया.जहां पर न्यायधीश ने आरोपी को 13 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
रिपोर्टर