
कल्याण का स्काई वॉक है किसका ??
- Hindi Samaachar
- Sep 21, 2018
- 463 views
कल्याण:- कल्याण पश्चिम स्काई वॉक पर गरदुल्ले,भिखारी, छक्के, वेश्या सहित फेरीवालों ने कब्जा पूरी तरह से जमाए रखा है।छक्कों,व वेश्याओं के अश्लील हरकत के चलते यात्रियों को स्काई वॉक से गुजरना दूभर हो गया है।
बता दें कि स्काई वॉक से गुजर रहे यात्रियों को अपनी बातों में फंसा कर या किसी ना किसी बहाने से उनको लूटने वाले भी स्काई वॉक पर खड़े रहते है।स्काई वॉक पर खड़ी वेश्याओं की गलतफहमी में मनचलों द्वारा अक्सर शरीफ महिलाये टारगेट हो जाती है।स्काई वॉक पर खड़ी वेश्याओं से परेशान हो कर एक व्यक्ति ने इनका स्टिंग ऑपरेशन किया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।जिसके बाद महात्मा फुले पुलिस हरकत में आई और गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 13 वेश्याओं को गिरफ्तार किया ।इनको पकड़ने के लिए महिला पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा कुछ वेश्याएं पुलिस को देखकर भाग खड़ी हुई जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को आधा किलोमीटर दौड़ लगाना पड़ा। इसके पहले भी महात्मा फुले पुलिस ने लोगों को बातों में फंसा कर लूटनेवाले तीन महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
रिपोर्टर