भिवंडी कांग्रेस अध्यक्ष मोमिन ने मनपा की राजनीति से ऊपर उठकर किया विधायक व सांसद बनाने का आह्वान

भिवंडी ।। भिवंडी शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन ने भिवंडी कांग्रेस को सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को स्थानीय मनपा की राजनीति से ऊपर उठकर पार्टी का एमपी एमएलए बनाने के लिए जमीन पर उतरकर कड़े परिश्रम हेतु पार्टी की स्वस्थ और विकासशील नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस प्रकार कल पार्टी मुख्यालय में भिवंडी से संबंध रखने वाले नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अपनी नियुक्ति के उपलक्ष में आयोजित सत्कार समारोह में बोल रहे थे। 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव रानी अग्रवाल और तारीक फारुकी सहित प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य वह पूर्व सांसद सुरेश टावरे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना अंसारी, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अरफ़ात खान, अल्पसंख्यक सेल के इकबाल सिद्दीकी और जुबेर अंसारी, कांग्रेस सेवा दल के अशफाक हाशमी आदि मौजूद रहे। रशीद ताहिर ने सारे लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आगे कहा कि मौजूदा समय में समूचा देश विषम परिस्थितियों से दो-चार होते हुए महंगाई और घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को देखते हुए पूरे देश की निगाहें कांग्रेस पर टिकी है। क्योंकि उन्हें विश्वास है कि इस संकट की घड़ी में केवल कांग्रेस ही उन्हें भाजपा और उसकी सरकार के अंधे कुएं से देश को बाहर निकालने और विकास की पटरी पर लाने सहित पूरी तरह छिन्न-भिन्न और चौपट हो चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सकती है। इस सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुरेश टावरे ने भी अपने संबोधन में पार्टी को सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल देते हुए पार्टी के सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होकर काम करने की सलाह दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट