हाय कमिश्नर तूने क्या किया, भिवंडी को बर्बाद किया---- भिवंडी कांग्रेस

भिवंडी।। भिवंडी शहर की खस्ताहाल व खराब सड़कों के कारण नागरिकों को पैदल अथवा वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण आऐ दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है.स्वं.राजीव गांधी उड़ान पुल खस्ताहाल होने के कारण  पुल के नीचे अधिकांश जगहों पर गंदा व तेल युक्त पानी टपकता रहता है। जिसके कारण दो चकिया वाहन चालक सहित पैदल चलने वाले लोगों के कपड़े खराब हो जाने के साथ मुख्य सड़क पर सदैव गंदा पानी बहता है। इसके साथ भूमिगत गटर योजना अंर्तगत शहर की अधिकांश सड़कें की खुदाई कर पाइप लाइन डाला गया है। किन्तु इस बरसात में अधिकांश सड़कें जमीन में धंस गयी है। जिसके कारण सड़कों पर आऐ दिन असंतुलित होकर वाहन पलट रहे हैं।

भिवंडी कांग्रेस पार्टी शहर जिला अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन के अध्यक्षता में खराब सड़कें व मनपा प्रशासन में फैले भष्ट्राचार के खिलाफ आज गुरुवार मनपा मुख्यालय के सामने धरना आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनपा प्रशासन के खिलाफ "हाय कमिश्नर तूने क्या किया। हाय महापौर तुमने क्या किया। भिवंडी को बर्बाद किया। भिवंडी को बर्बाद किया।" ऐसे नारे लगाऐ गये। इसके साथ कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष रशीद मोमिन ने कहा कि गणेश उत्सव के दरमियान भी सड़कों पर हुए गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई।आश्चर्य की बात यह है कि सभी राजकीय पक्षों द्वारा पत्र व्यवहार करने के बावजूद मनपा प्रशासन ने किसी प्रकार के ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके कारण शहर के नागरिकों में मनपा प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। आज शहर के भारी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर इस आंदोलन में भाग लिया है। इस आंदोलन में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के पूर्व भिवंडी सांसद सुरेश टावरे,नगरसेवक सिराज ताहिर मोमिन,फराज बाबा बाहुद्दीन,वसीम अंसारी, शहाफ मोमिन अशरफ मुन्ना आदि तथा पदाधिकारी शोहेल खान,रुकसाना कुरेशी, रेहाना अंसारी, हर्षली म्हात्रे,अरफात खान आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। भिवंडी शहर अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन के नेतृत्व में हुए आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने जमकर मनपा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देर शाम मनपा अधिकारियों को ज्ञापन देकर आंदोलन का समापन हुआ है। वही पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने माग नहीं पूरा होने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट