भिवंडी में केन्द्र सरकार के खिलाफ महाविकास आघाडी का जोरदार विरोध प्रदर्शन

भिवंडी।। उत्तर प्रदेश राज्य के लाखिमपुर घटना का विरोध करते हुए महाविकास आघाडी सरकार ने एक दिन ने लिए महाराष्ट्र बंद करने के लिए का आह्वान किया था।जिसके फलस्वरूप पूरे महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह इकठ्ठा होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लाखिमपुर घटना का विरोध प्रदर्शन किया। भिवंडी के राजनोली नाका पर महाविकास आघाडी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने लाखिमपुर हिंसा में 04 किसान सहित 08 लोगों की मृत्यु होने पर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर  शिवसेना के पूर्व विधायक रुपेश दादा म्हात्रे, राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नेता कमलाकर टावरे,युवा नेता अरूण पाटिल, भिवंडी राष्ट्रवादी ग्रामीण अध्यक्ष गणेश गुलवी, भिवंडी कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष राकेश पाटिल,राष्ट्रवादी महिला ग्रामीण अध्यक्ष अलका देवानंद पाटिल,, सरपंच महेन्द्र पाटिल उपस्थित थे। वही पर भिवंडी शहर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी आजमी रिजाज, मुन्वर शेख, जुवेर शेख, जावेद अंसारी,शकील खान,सुग्गी देवी, अनवर अंसारी आदि सैकड़ों पदाधिकारियों ने भिवंडी प्रांत कार्यालय के सामने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तथा भिवंडी प्रांत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष शोहेब खान उर्फ गुडडू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वंजारपट्टी नाका से भिवंडी मनपा मुख्यालय के पास स्थित बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा तक रैली निकाली तथा रास्ते में खुली दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर लाखिमपुर घटना का विरोध किया। इस रैली में भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यरता उपस्थित थे। वही पर शिवसेना पार्टी के भिवंडी प्रमुख सुभाष माने व भिवंडी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन ने भिवंडी बस डिपों पर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के पहुँचकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। परन्तु कोव्हिड काल के दरमियान मंदी से जूझते व्यापारियों ने अपनी दुकानें व व्यवसाय को खुला रखा। भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा हुआ था। जिसके कारण किसी प्रकार की आपत्तिजनक घटना नहीं घटित हुई है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट